---Advertisement---

UPSSSC Female Health Worker (ANM) Syllabus & Exam Pattern

By: Job Try

On: February 2, 2025

---Advertisement---

स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (महिला) के चयन के लिए आवश्यक है कि आवेदक द्वारा पेट अर्थात प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2023 में शामिल हुआ हो तथा उसमे उत्तीर्ण होने वाला आवेदक ही स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (महिला) के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में भाग ले सकता हैं।

जितने भी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया हैं उसके 15 गुना अभ्यर्थियों को ही प्राम्भिक अहर्ता परीक्षा 2023 के कटऑफ /पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया जायेगा।

स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (महिला) मुख्य परीक्षा का स्वरूप:

परीक्षा का स्वरूप वस्तुनिष्ठ (MCQ) के फॉर्मेट में होगा। जिसमे कुल 100 प्रश्नो को शामिल किया जायेगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। उत्तर सही होने पर 1 अंक मिलेंगे तथा गलत होने पर प्रत्येक गलत प्रश्न पर .25 अंक कटेंगे। अर्थात प्रत्येक 4 गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।

परीक्षा योजना
विषय प्रश्नों की संख्या निर्धारित अंक समयावधि
विषयगत ज्ञान 100 100 दो घंटा (120 मिनट )

विषयगत ज्ञान का सेलेबस :

  1. स्वास्थ्य के निर्धारक तत्व
  2. भारतीय स्वास्थ्य समस्याओ का बाह्य रूप एवं योजनाए।
  3. SC,PHC, CMC और जिला अस्पताल का संगठन।
  4. स्वास्थ्य संस्थाए : अंतर्राष्ट्रीय: WHO, UNICEF, UNFPA, UNDPA,विश्व बैंक, FAO, DANIDA, यूरोपीय आयोग , रेड क्रास, अमेरिकी सहायता, यूनेस्को, कोलोंबो प्लान, आई एल ओ, केयर आदि
    राष्ट्रीय: इंडियन रेड क्रास, इंडियन कौंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर, फॅमिली प्लानिंग एशोसियशन ऑफ़ इंडिया
  5. स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के कार्य एवं दायित्व
  6. ANM के लिए आचार संहिता।
  7. समुदाय में लोगों की सलाह देने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका।
  8. स्वास्थ्य के लिए पोषण की आवश्यकता, पोषण, एवं बीमारी का आपसी सम्बन्ध।
  9. खाद्य पदार्थो का पोषण के आधार पर वर्गीकरण।
  10. विभिन्न आयु वर्ग के लिए संतुलित आहार।
  11. बिटामिन और खनिज की कमी से होने वाले रोग और महिलाओं में पोषणजनित रक्त अल्पता।
  12. पांच वर्ष तक के बच्चों का पोषण, पोषण में ANM/FHW /आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता की भूमिका।
  13. मानव शरीर की संरचना और शरीर प्रणाली और उनके कार्य।
  14. शरीर की स्वछ्ता।
  15. मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा।
  16. संक्रामक रोगों के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतू सामान्य उपाय
  17. समुदाय में बीमारों की देखभाल: इतिहास लेना, शारीरिक परिक्षण; महत्वपूर्ण लक्षण।
  18. ज्वर: महत्वपूर्ण संकेत, तापमान, नाड़ी, श्वसन,रक्तचाप।
  19. स्वास्थय में आयुष की भूमिका एवं घरेलू उपचार।
  20. दवाओं का वर्गीकरण।
  21. प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता।
  22. सामान्य चोटें और बीमारियां।
  23. कट और घाव: प्रकार, सिंद्धात और प्राथमिक चिकित्सा देखभाल।
  24. शिशुओं और बच्चों में वृद्धि और विकास को प्रभावित करने वाले कारक।
  25. बच्चों का शारीरिक मनोवैज्ञानिक और सामाजिक विकास।
  26. दुर्घटनाएं, कारण, सावधानियां और रोकथाम।
  27. विशेष स्तनपान।
  28. विद्यालय स्वास्थ्य; उद्देश्य, समस्याऐं और कार्यक्रम एवं विद्यालय का वातावरण।
  29. किशोरों के लिए यौन शिक्षा।
  30. मासिक चक्र और उसके दौरान स्वच्छता।
  31. किशोरावस्था में गर्भनाल और गर्भपात के चिन्ह और लक्षण।
  32. भ्रूण और नाल.
  33. सामान्य गर्भावस्था: गर्भावस्था के चिन्ह और लक्षण।
  34. सामान्य प्रसव के दौरान देखभाल।
  35. नवजात की देखभाल।
  36. गर्भावस्था की असामान्यताएं।
  37. गर्भपात; गर्भपात के प्रकार एवं गर्भपात के कारण।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Home
Jobs
Admission
Result
Join
join